मनोज सैनी
देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस व टोल प्लाजा के दाम बढ़ाने के बाद अभी उत्तराखंड वासियों के लिये एक और अच्छी खबर आई है। उत्तराखंड मेंआज से बिजली महंगी हो गई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला ने नई बिजली दरों की घोषणा की है। प्रदेश में 2.68 प्रतिशत दाम बढ़ाए गए हैं। यूपीसीएल ने की थी 10.18 प्रतिशत दाम बढ़ाने की मांग की थी। डोमेस्टिक श्रेणी में 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। कमर्शियल श्रेणी में 16 पैसे प्रति यूनिट और इंडस्ट्रीज श्रेणी में 15 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया गया है। नए कनेक्शन के लिए अब पहले से 60 से 80 रुपया महंगा हो गया है।



More Stories
बीएचईएल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।