मनोज सैनी
देहरादून। देश में अब सामाजिक कार्यों में बड़े ही नहीं स्कूली छात्र छात्रायें भी बढ़चढ़ कर भाग लेने लगे है। गरीब बच्चों को कॉपी, किताबें वितरित करनी हो या सड़क पर आवारा रूप से घूमते पालतू जानवरों की देखभाल हो या पक्षियों को बचाने की मुहिम। हर जगह अब बड़ों के साथ साथ बच्चे, स्कूली छात्र छात्रायें सभी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। इसी कड़ी में डी.बी.एस.(पी. जी) कॉलेज की एन.सी.सी.की छात्राओं द्वारा हर रविवार सामाजिक कार्यों को करने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जानवरों को खाना खिलाना , कपड़े बांटना आदि कार्य किए जा रहे है। इसी श्रृंखला में आज डीबीएस की एनसीसी कैडेट्स द्वारा जानवरों को भोजन उपलब्ध कराया गया। यह सभी कार्यक्रम कैप्टन (डॉ) महिमा श्रीवास्तव की निगरानी में किया गया।


More Stories
उधार ना चुकाने पर एक माह की कैद, 90 हजार रुपये का लगाया जुर्माना।
कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को झूठ का पुलिंदा। कहा इस बार दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी भाजपा।
श्री भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी के सानिध्य में हुई भव्य भजन संध्या। युवाओं के सिर पर चढ़कर बोला श्री हंसराज रघुवंशी का जादू।