प्रदीप फुटेला
उधम सिंह नगर जिले के कप्तान दिलीप सिंह कुंवर ने कई थाने चौकी इंचार्ज बदले हैं। इंस्पेक्टर उमेश मलिक को एसआईटी से प्रभारी साइबर सेल और सीएम पोर्टल बनाया गया है तो वही संजय पांडे को बाजपुर का कोतवाल बनाया गया है। इसके अलावा दरोगा अरबिंद बहुगुणा को खटीमा से प्रभारी चौकी दोराहा बाजपुर बनाया गया है। साथ ही विनोद सिंह फर्त्याल को थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप और अरविंद चौधरी को थानाध्यक्ष कुंडा तथा मदन सिंह बिष्ट को थानाध्यक्ष गदरपुर बनाया गया है। इसके अलावा कई और तबादले भी किए गए हैं।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।