मनोज सैनी
हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित शिवडेल स्कूल के प्रबंधक व वरिष्ठ संत श्री शरद पुरी महाराज के साथ जमीन बेचने के नाम पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा करीब 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश के मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवडेल स्कूल के प्रबंधक व वरिष्ठ संत श्री शरद पुरी महाराज ने 27 दिसंबर 2017 में जगजीतपुर निवासी अरविंद वालिया पुत्र रतन सिंह वालिया से लगभग 2 बीघा जमीन लगभग 95 लाख रुपये में खरीदना तय किया था। जिसमें से लगभग 65 लाख रुपए स्वामी शरद पूरी जी द्वारा रजिस्ट्री से पूर्व अरविंद वालिया को दे दिए थे तथा शेष पैसे 30 जुलाई 2019 को होने वाली जमीन की रजिस्ट्री के समय देने थे लेकिन जिस दिन रजिस्ट्री होनी थी उस दिन अरविंद वालिया रजिस्ट्री करने नहीं आया और टालमटोल करने लगा। इस पर स्वामी जी ने उससे इस सम्बंध में वार्ता की तो वह स्वामी जी को इधर उधर की बातें बताने लगा। इस सम्बंध में जब स्वामी जी वार्ता हुई तो स्वामी जी ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत डीआईजी गढ़वाल के साथ साथ, मामले को कोर्ट में भी डाल दिया, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।