Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

तीर्थनगरी बनी मादक पर्दाथों के व्यापार का गढ़ : सतपाल ब्रह्मचारी

सतपाल जी के नेतृत्व मे हरिद्वार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अवैध नशे के खिलाफ कनखल झंडा चौक पर सांकेतिक उपवास

मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार में पिछले कई माह से फल फूल रहे अवैध शराब सहित मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आज कनखल चौक बाजार में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी जी के नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और नागरिकों द्वारा अपराधियों और नशे के कारोबारियों को सरेआम संरक्षण दिए जाने के आरोप के साथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कनखल चौक पर सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक सामूहिक उपवास रखकर गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कनखल चौक बाजार में बुजुर्ग, महिलाओं व युवाओं ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी जी के नेतृत्व और वयोवृद्ध गांधीवादी नेता चौधरी बलजीत सिंह की अध्यक्षता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल के संचालन में आहूत विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विगत कुछ माह से हरिद्वार सत्तारूढ़ दल के नेताओं के संरक्षण में अवैध कारोबार का गढ़ बन गया हैं। शहर के नौजवान चरस, गांजा, शराब के नशे से बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा अगर पुलिस प्रशासन ने शहर में चल रहे अवैध नशे के कारोबार को बंद कर अपराधियों को नहीं पकड़ा तो वह स्वयं सड़कों पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होंगे। पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा हरिद्वार में अराजकता का वातावरण व्याप्त है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक की भांति चुप बैठी है। उन्होंने कहा अगर पुलिस ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो कांग्रेसजन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वरिष्ठ नेत्री डॉ संतोष ने कहा हरिद्वार में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बेटी की हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे युवाओं, नागरिकों के ऊपर उल्टा मुकदमा दर्ज कर रहे है।
कार्यक्रम संयोजक तरुण व्यास, महेंद्र अरोड़ा एवं विरोध प्रदर्शन को पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, महिला नेत्री अंजू द्विवेदी, बीना कपूर, सुमन अग्रवाल, पार्षद अमन गर्ग, राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, अनुज ठेकेदार, महावीर वशिष्ठ, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, हरीश शेरी, प्रदीप पंत, सुंदर सिंह मनवाल, चौधरी संसार सिंह, दिनेश वालिया, रविदत्त पप्पी, महेंद्र अरोड़ा, हरद्वारी लाल, विजय गुप्ता, श्री कृष्ण लोधी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, तरुण व्यास, दीपक पांडे, पंडित अधीर कौशिक, गोपाल कृष्ण बडोला, गजेंद्र जोशी, प्रशांत शर्मा, सानू गिरी, आशीष जैन, ऋषभ कांत गिरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव, रवि बाबू शर्मा, सैन नवीन रघुवंशी, महेश भट्ट, विपिन पेवल, नकुल महेश्वरी, अनिल चौधरी, हिमांशु बहुगुणा, सरदार रमणीक सिंह, सुनील अरोड़ा, बृजमोहन बर्दवान, नीरज साहू, सरदार करण सिंह, वेदांत उपाध्याय, शरद शर्मा, याज्ञिक वर्मा समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

Share
error: Content is protected !!