मनोज सैनी
देहरादून। हरिद्वार के ऋषिकुल में मासूम बच्ची के साथ हुई समाज व प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना पर संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा सदन में बयान देते हुए कहा कि हरिद्वार घटना से सम्बंधित दरिंदो फाँसी की सजा की पैरवी की जाएगी।
साथ ही डीआईजी गढ़वाल के नेतृत्व में टीम का गठन अतिरिक्त रूप से किया जाएगा और अभियुक्त को फाँसी की सजा तक पहुचाया जाएगा व मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी व मौत का मामला फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में चलेगा। डीआईजी की टीम केवल जाँच नही करेगी बल्कि अभियोजन के दौरान उसकी मॉनिटरिंग भी करेगी। इस सम्बंध में इनाम की राशि 20 हजार से बढ़ा कर 1 लाख कर दिया गया है।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 2 गिरफ्तार।
भोली-भाली जनता की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर धन कमा रहे 5 ढोंगी दबोचे।
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।