विकास झा
हरिद्वार। सहकारी गन्ना समिति कार्यालय ज्वालापुर में किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए कार्यालय में तालाबंदी की। किसानों का आरोप है कि ज्वालापुर, सीतापुर और सराय के किसानों के खेतों से गन्ना उठाया नहीं जा रहा है। नतीजा खेतों में पड़ा गन्ना सड़ने लगा है। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। राजकुमार चौहान ने बताया कि किसानों को गुमराह किया जा रहा है। मजबूरन किसानों में ज्वालापुर कार्यालय में सचिव प्रभारी कार्यालय का घेराव करते हुए तालाबंदी की और चेतावनी दी अगर जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वहीं सहकारी गन्ना समिति के सचिव गौतम नेगी ने बताया कि मिल मालिकों से बात हो गई है और उन्होंने दो ट्रक ड्राइवर के साथ भेज दिए हैं। अब समय पर किसानों के खेतों से गन्ने का उठान होगा। सचिव के आश्वासन पर किसानों ने तत्काल अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और कार्यालय को पुनः खोल दिया।

More Stories
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी