मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करते हुए लिखा है कि एक छोटा #वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूंँ, इसमें एक #आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे #वोटों को टिक कर रहा है और यहां तक कि सभी लोगों के हस्ताक्षर भी वही कर रहा है, उसका एक नमूना देखिए, क्या इलेक्शन कमिशन इसका संज्ञान लेना चाहेगा? जिसमें एक ही व्यक्ति पोस्टल बैलट में टिक लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।
हरीश रावत ने उत्तराखंड में पोस्टल बैलेट में धांधली का बड़ा आरोप लगाया है। इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग से भी शिकायत कांग्रेस कर चुकी है। वही हरीश रावत ने एक वीडियो आपने फेसबुक पोस्ट के जरिए वायरल किया है जिसमें वह सीधे तौर पर निर्वाचन आयोग से संज्ञान लेने का आग्रह करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट में साफ तौर पर दिख रहा है कि एक आदमी कैसे पोस्टल बैलेट मैं वोट देता नजर आ रहा है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।