ब्यूरो
नैनीताल। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार देर रात्रि सचिव जिला विकास प्राधिकरण, उप जिलाधिकारी नैनीताल एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास पायल बार मल्लीताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लीकर स्टोर स्टाक रजिस्टर, बार में बने तीसरी मंजिल मैं अवैध रूप से बने टीन सेट निर्माण को देखते हुए बार संचालक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल अवैध अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें। एवं कृत कार्रवाई से अवगत कराना भी सुनिश्चित करें।

इस दौरान सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय , उप जिलाधिकारी राहुल शाह, अधिशासी अभियंता नगर पालिका अशोक वर्मा, जिला विकास प्राधिकरण परियोजना अभियन्ता एलएम साह,जेई मेहर सिह , हिमांशु त्यागी, नगर पालिका आदि उपस्थित थे।

More Stories
गैरसैंण सत्र में जनहित मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को किया सम्मानित।
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर