क्राइम ब्यूरो
मसूरी। देवभूमि उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से देह व्यापार का धंधा दिन दूनी रात चौगुनी गति से फल फूल रहा है। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने अभी हल्द्वानी में स्पा सेंटर में देह व्यापार में लिप्त 3 युवक व 3 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा ही था कि पहाड़ों की रानी मसूरी में भी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई आज सुबह चार बजे की थी। छापेमारी में पुलिस ने दो लड़कियों समेत 5 को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार का ये खेल मसूरी के भट्टा फॉल इलाके में स्थित एक होटल में चल रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट का ये पूरा खेल हरियाणा से चल रहा था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने काफी समय से मसूरी में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह चार बजे के आसपास पुलिस ने होटल में छापेमारी की तो वहां पर 3 युवक व 2 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पाचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

More Stories
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।