Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

देश में बढ़ती महंगाई व केंद्र सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कहा जुमलेबाज सरकार को देश व जनहित में उखाड़ फेंकना होगा

मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्वालापुर में कांग्रेस महानगर व महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से जटवाड़ा पुल पर केंद्र सरकार के विरोध में महंगाई के खिलाफ धरने का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने किया तथा अध्यक्षता पूर्व सभासद कमर जहां ने की। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि केंद्र की सरकार को 6 वर्ष से अधिक हो गए हैं परंतु इस मोदी सरकार ने गरीबों के आशियाने उजाड़ कर उनको दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं होने दे रही है आज इस निकम्मी सरकार की नीतियों के कारण तमाम फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। फेक्ट्रियों के कर्मचारी बेरोजगार घूम रहे हैं और उनके परिवारों को दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं हो रहा।प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि इस मोदी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। मोदी के राज में पेट्रोल ₹100 डीजल ₹90 गैस ₹850 करने के बाद प्रधानमंत्री का बयान आता है कि भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। बैंकों का दिवाला निकल रहा है उन्हें अन्य लाभ वाले बड़े बैंकों में विलय कर रहे हैं। तमाम बड़े-बड़े संस्थानों को अपने लोगों को बेचे जा रहे हैं जो गरीबों काशोषण कर रहे हैं। फैक्ट्रियों में छंटनी हो रही है। महिलाओं व बालिकाओं पर का उत्पीड़न हो रहा है। इस सरकार को उखाड़ना होगा। मेयर अनीता शर्मा व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि मोदी जुमलेबाज है इसने जुमले दिखा कर दो बार सत्ता हासिल कर ली। अब की बार इसे उतार कर फेंकना होगा ताकि जनता की सरकार यानी कि कांग्रेस की सरकार बने और सभी को दो वक्त की रोटी नसीब हो सभी को रोजगार मिल सके। सभी को आशियाना मिल सके। अध्यक्षता कर रही पूर्व सभासद कमरजहां ने कहा कि यह सरकार सिर्फ साम्प्रदायिक दंगे करा कर वोट हासिल कर सत्ता में रहना जानती है। चुनाव के समय सामुदायिक दंगे करा कर सत्ता हासिल कर लेती है। ऐसी सरकारों को अवश्य उखाड़ना होगा।महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, बाबू नईम कुरैशी ने कहा कि यह सरकार जो कि दिशाहीन हो गई है तथा चंद लोगों के इशारों पर चल रही है इसे पूरे देश से यानी देश और प्रदेशों से भी भगाने का समय आ गया है। इस मोदी सरकार को हटाना होगा तभी देश बचेगा। अमन चैन कायम होगा। कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाऐं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को पार्षद दीपिका बहादुर, पार्षद इसरार अहमद, नीतू बिष्ट, अंजू द्विवेदी, रेखा गुप्ता, उषा शर्मा, पार्षद नीलोफर, पार्षद नसरीन, पार्षद सोहेल कुरेशी, पार्षदअनुज सिंह, जफर अब्बासी, तहसीनअंसारी, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शैलेन्द्र एडवोकेट, शुभम अग्रवाल, गुलबीर सिंह, अशोक उपाध्याय, आकाश बिरला, इं.रवि बहादुर, सुनील सिंह, अमन गर्ग, पुनीत कुमार, अरशद ख्वाजा, अरशद राणा, साबुद्दीन कुरेशी, अंकित चौहान, इरफान अंसारी, वरुण बालियान, नितिन कौशिक आदि ने भी संबोधित किया।

Share
error: Content is protected !!