देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कल गैरसैंण में आंदोलन कारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर त्रिवेंद्र सरकार व भाजपा पर जमकर हमला किया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखते हुए हरीश रावत ने लिखा है कि मैं, #त्रिवेंद्र_सिंह जी से पूछना चाहता हूंँ बल्कि #भाजपा से पूछना चाहता हूंँ, क्या यह #उत्तराखंड_राज्य, उत्तराखंड के #भाई-बहनों ने इसलिये बनाया कि वो सड़क की मांग को लेकर के, सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर के और दो-दो मुख्यमंत्रियों की #घोषणाओं का सम्मान करने की मांग को लेकर के #भराड़ीसैंण पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे तो उन पर #लाठीचार्ज होगा? मैं आज अपने को बहुत आहत और शर्मिंदा महसूस कर रहा हूंँ, उनकी लड़ाई राजनैतिक नहीं है, लाठी हम पर चलाइये। कल मैं, #सड़क की शुरुआत में सांकेतिक विरोध पर बैठने की इस लाठीचार्ज से पहले घोषणा कर चुका हूंँ, आइये न यदि आपकी #लाठी इतनी ही बेचैन है तो मेरा सर फोड़िये वहां।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।