क्राइम ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की राजधानी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। बदमाश अब राजधानी में दिन दहाड़े बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। ताजा मामला राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े पटेल नगर क्षेत्र के शिमला बाईपास पर एक बुजुर्ग से लाखों की लूट का सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एसबीआई बैंक के बाहर बुजुर्ग की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर तीन लाख रुपए लूट लिए हैं। घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी मच गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला बाईपास रोड पर पैसों से भरा बैग लूट कर बदमाश फ़रार हो गए है। बताया जा रहा है कि यहां एसबीआई बैंक से बुजुर्ग दो बैग लेकर बाहर निकले थे। बुजुर्ग एक बैग में 7 लाख रुपए और दूसरे में तीन लाख रुपए कैश रखे गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची डालकर तीन लाख रुपए से भरा बैग छीन लीया और भाग गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है, आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लोगो से पूछताछ की जा रही है।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग