मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश में बंपर तबादले करते हुए एक आईएएस, पांच एडीएम और 45 एसडीएम भी इधर से उधर किए हैं। तबादला सूची में आईएएस नवनीत पांडेय को चंपावत का नया डीएम बनाया गया है। चंपावत के नए डीएम पांडेय अभी अपर सचिव व निदेशक शहरी विकास के साथ ही समेकित बाल विकास परियोजना व महिला कल्याण निदेशक का जिम्मा देख रहे थे।



तबादला सूची में हरिद्वार से डिप्टी कलेक्टर बृजेश कुमार तिवारी को हरिद्वार से उत्तरकाशी, गोपाल सिंह चौहान को अल्मोड़ा से हरिद्वार, विश्वकर्मा को यूएसनगर से अल्मोड़ा, अनुराग आर्य को पिथौरागढ़ से बागेश्वर, नंदन सिंह नगन्याल को उपनिदेशक प्रशासन अकादमी नैनीताल से अल्मोड़ा, मनीष कुमार सिंह को नैनीताल से हरिद्वार, गौरव चटवाल को नैनीताल से यूएस नगर, प्रमोद कुमार को पौड़ी से नैनीताल, लक्ष्मीराज चौहान को टिहरी से हरिद्वार, संदीप कुमार को पौड़ी से टिहरी, कृष्ण नाथ गोस्वामी को टिहरी से नैनीताल, देवेंद्र सिंह नेगी को टिहरी से रुद्रप्रयाग, प्रेमलाल को टिहरी से हरिद्वार, शैलेंद्र सिंह नेगी देहरादून से टिहरी भेजा गया है।

More Stories
SIR को लेकर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। कहा एसआईआर के जरिए निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना।
मोदी के 12 साल पर कांग्रेस ने बोला तीखा हमला। कहा मोदी के 12 साल झूठ का पुलिंदा।
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क।