सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ज्वालापुर चौक बाजार में राम मंदिर निर्माण के नाम पर फर्जी रसीद बुक के आधार पर धन उगाही करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौक बाजार स्थित गुप्ता जी की दुकान पर सांयकाल में एक युवक राम मंदिर निर्माण के नाम पर गुप्ता जी की दुकान पर रसीद कटाने के लिए पहुंचा।
इसी बीच दुकानदार गुप्ता जी को उसके हाव-भाव पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने उस शख्स से उसका नाम और पता पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। इसी बीच नाम पता पूछने पर युवक अपनी पोल खुलती देखकर वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गया तथा आपाधापी में उसकी रसीद बुक गुप्ता जी की दुकान पर ही छूट गई। मामले की जानकारी लगते ही आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए और मामले की जानकारी ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी को दी। मामले की जानकारी का पता चलते ही थाना प्रभारी ने फर्जी रसीद बुक अपने कब्जे में ले ली है तथा पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश में जुट गई है।

More Stories
30 जून के सूर्यास्त के बाद हरिद्वार में आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर पूर्ण रोक।
राम मंदिर चढ़ावा डकैती और ऑपरेशन सिंदूर का सच छुपाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और संघ पर बोला हमला। भाजपा ने मंदिरों को लूट का अड्डा बना दिया: आलोक शर्मा
अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी की आरटीआई से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को लेकर हुआ एक और नया खुलासा।