मनोज सैनी
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के शिवम विहार कॉलोनी से नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी के साथ साथ पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कनखल थाने में एक महिला निवासी शिवम विहार कॉलोनी, फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर द्वारा गौरव पुत्र सतपाल निवासी बड़ोद छपरौली चुंगी के पास बागपत उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। थाना प्रभारी कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा अभियुक्त गौरव उर्फ कपिल पुत्र सतपाल निवासी बड़ोद छपरौली चुंगी के पास बागपत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

More Stories
गैरसैंण सत्र में जनहित मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को किया सम्मानित।
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर