मनोज सैनी
चमोली। जोशीमठ तहसील क्षेत्रान्तर्गत औली-गोरसों ट्रैकरूट पर गए पांच पर्यटकों के दल में से एक 22 वर्षीय पर्यटक की मृत्यु हो गई। उप जिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि पांच साथियों का यह दल नोएडा से घूमने के लिए औली गौरसों आया था। गौरसों बुग्याल में ट्रैकिंग के दौरान यह पर्यटक अपने अन्य चार साथियों से आगे निकल कर बिछड गया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, तहसील एवं स्थानीय लोगों की मदद से रविवार सुबह से पूरे ट्रैकरूट पर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें गौरसों ट्रैकरूट पर यह व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला। इस व्यक्ति को रेस्क्यू कर जोशीमठ अस्पताल लाया गया। यहाॅ पर चिकित्सकों की टीम ने इसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पर्यटक का नाम उद्योेत शर्मा, उम्र 22 वर्ष, जम्बू कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है।

More Stories
13 मार्च को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, लगभग 150 पदों पर होगा चयन।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित हुए सख्त, समस्त राष्ट्रीय राजमार्गो को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी चिकित्सक: डॉ धन सिंह रावत