अरुण सैनी
रुड़की। ग्राम मसाई कलां, हरिद्वार में माता सावित्रीबाई फुले के 190वें जन्मोत्सव सूर्यवंशी राष्ट्रीय भगीरथ सेवा समिति एवं सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड के बैनर तले मनाया गया।

उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के जीवन की कुछ मुख्य बातें बताई गई। उन्होंने बताया कि मां सावित्री बाई फुले ने कैसे नारी उत्थान के लिए संघर्ष किया। बॉक्सर जतिन सैनी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने समाज को शिक्षित करने के लिए बहुत संघर्ष किया और संपूर्ण देश माता सावित्रीबाई फुले का ऋणी है। माता सावित्रीबाई फुले की प्रेरणा से मातृशक्ति में पढ़ने की इच्छा बढ़ी और आज देश के हर क्षेत्र में महिला बराबर की हिस्सेदारी कर रही है। चाहे वह वायु सेना हो जल सेना हो थल सेना हो। इस अवसर पर सुभाष सैनी ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए और उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। प्रेमचंद सैनी जी ने कहा कि हमें अपने युवा पीढ़ी को अपने इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। कार्यक्रम में अरुण सैनी, रामकुमार सैनी, अंकित सैनी, शेखर सैनी, स्वतंत्र सैनी, दीपक कैथल, दीपक सैनी, पंकज सैनी, आदि उपस्थित थे।

वहीं दूसरी और महात्मा ज्योतिबाफुले सैनी धर्मशाला, रुड़की में भी सावित्री बाई फुले जी की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गयी। इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री उत्तर प्रदेश श्री रामसिह सैनी जी, समय सिंह सैनी, भोपाल सिंह सैनी, मुलकीराज सैनी, कुंवरपाल सैनी, सुरेश चंद सैनी करनपाल सिंह, राजेन्द्र कुमार,सुरेन्द्र कुमार, हरपाल सिंह, संजय सैनी, नवीन शरण निश्चल, नरेंद्र सैनी भोपाल सिंह सैनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।


More Stories
छेड़छाड़ करने वाले को एक वर्ष की कैद।
परिवहन विभाग द्वारा ई रिक्शा सत्यापन अभियान लगातार जारी: जांच में अनियमित पाए गए ई-रिक्शाओ को किया गया सीज।
चम्पावत प्रकरण से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला, पुलिस से हुई नोक झौंक। कहा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ रहे हैं अपराध।