मनोज सैनी
हरिद्वार। भगवानपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय पुत्र धर्मपाल सिंह पूर्व प्रधान ग्राम सरठेडी शाहजहांपुर भगवानपुर ने संजीव शर्मा उर्फ सोनु पुत्र साधुराम ग्राम फकरेडी, पोस्ट भलसवागाज, तहसील भगवानपुर व पिन्टू शर्मा द्वारा आपराधिक षडयंत्र कर धोखाधडी से नौकरी दिलवाने को लेकर 7 लाख रुपये लेने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के बाद पुलिस ने धारा 420/406/120बी भा0द0वि0 में मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया था।

पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी संजीव शर्मा उर्फ सोनु पुत्र साधुराम ग्राम फकरेडी को थाने बुलाकर पूछताछ की। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

More Stories
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।