राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद इलाके से एक हैरत अंगेज खबर सामने आई है। जहां मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला के घर में कोबरा सांप घुस गया। आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो वे सांप को मारने के लिए दौड़े लेकिन बुजुर्ग महिला ने लोगों से यह कहते हुए सांप को मारने से मना कर दिया कि यह उसका बेटा है। वह बड़े दिनों बाद घर लौटा है। इतना ही नहीं महिला ने मंगलवार से ही सांप को अपने गले में डाल लिया और उसे प्यार दुलार करते हुए गांव में घुमाया। सांप ने भी महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। अब जानकारी मिली है कि बुधवार को सांप की मौत हो गई। गांव के लोग ने सांप का अंतिम संस्कार किया है।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मामला सांगोद कस्बे के पास स्थित रस्कपुरिया गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला बादाई बाई के घर में काला नाग घुस आया। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और सांप को मारने की तैयारी करने लगे लेकिन बुजुर्ग महिला ने उनको रोक दिया। बुजुर्ग महिला ने कहा कि यह घर के कोई देवता हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक इसके बाद बुजुर्ग महिला ने सांप के सामने कहा कि अगर घर के कोई देवता है तो घर में ही रुक जाए नहीं तो घर से बाहर चले जाए लेकिन सांप वहां से नहीं हिला। उसके बाद महिला ने दुबारा कहा कि अगर यह मेरा बेटा है तो मेरी गोद में आ जाए। उसके बाद सांप बुजुर्ग महिला की गोदी में जाकर बैठ गया। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
बुजुर्ग महिला ने यह कहकर लोगों को सांप को मारने से रोक दिया कि मेरे बेटे का पुनर्जन्म हुआ है। वह सांप बनकर वापस लौटा है। उसके बाद महिला ने बाकायदा सांप को उठाकर अपने गले में डाल लिया। उसे एक बच्चे की तरह खूब प्यार दुलार किया। सांप भी बुजुर्ग महिला के साथ अठखेलियां करने लग गया। यह मामला गांव सहित आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल इस बुजुर्ग महिला के जवान बेटे हंसराज की करीब 18 साल पहले पार्वती नदी में डूब जाने से मौत हो गई थी। उसके बाद से हंसराज की मां गुमशुम रहने लगी। मंगलवार को जब घर में सांप घुसा तो उसने उसे अपना बेटा मान लिया। बुजुर्ग महिला के जिद के आगे कोई कुछ नहीं कर सका और वह सांप के साथ खेलने लगी। महिला ने सांप को अभी भी अपने घर में रख रखा है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सांप की मौत हो गई। गांव के लोगों ने सांप का अंतिम संस्कार किया है।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।