हर्ष सैनी
हरिद्वार। आज मजदूर अरुण कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। त्यागपत्र में अरुण कुमार ने बताया कि कैसे अरुण कुमार ने बजरंग दल और आरएसएस में कई साल कार्य किया है। लेकिन जब मजदूर पर कोई दिक्कत आई तो उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने हाथ खड़े कर दिए फिर मजदूर अरुण कुमार ने भारत सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया की कैसे हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के प्लांट हेड मुकेश गोयल ने एक षड्यंत्र रचकर मजदूर की नौकरी छीन ली लेकिन भारत सरकार भी अरुण कुमार को न्याय नहीं दिला पाई।

अरुण कुमार का विश्वास केंद्र सरकार व राज्य सरकार से टूट चुका है और अरुण कुमार ने बताया कैसे आज भारत का मजदूर भारत का किसान भारत की आम जनता सड़कों पर है और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं यह इतिहास में पहली बार हो रहा है।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।