चमोली ब्यूरो
चमोली। मवेशियों को सड़कों पर एवं आवारा छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ नगर पालिका ने कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। सड़कों पर पशुओं को आवारा छोड़ने वाले पशुपालकों को चिन्हित किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में बुधवार को ऐसे दो पशुपालकों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूल कर पशुपालकों को सख्त हिदायत दी गई।

नगर पालिका में आवारा मवेशियों के कारण आए दिन हादसे होते है और खतरा बना रहता है। सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने पशुओं को सड़कों पर एवं आवारा रूप से छोड़ने वाले पशुपालकों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश सभी नगर पालिकाओं को दिए हैं। अधिशासी अधिकारी अनिल पंत ने बताया कि बुधवार को नगर क्षेत्र गोपेश्वर में चलाए गए अभियान में पशुओं पर लगाए गए टैग के आधार पर समेलडाला के दो पशुपालकों की पहचान की गई। इन दोनों पशुपालकों पर नगर पालिका ने पांच-पांच सौ रुपये का जुमार्ना लगाते हुए कडी हिदायत दी है और दोनों गाय पकडकर पशुपालकों के हवाले किया गया।

More Stories
महंगाई मैन मोदी ने आम आदमी को दिया बड़ा झटका, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में की बेतहाशा वृद्धि।
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।