रुड़की ब्यूरो
रुड़की। रुड़की में चंद्रशेखर चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक लव जिहाद का पुतला दहन किया है। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मांग है कि लव जिहाद के खिलाफ केंद्र सरकार को जल्द ही कानून बनाये।
बता दे कि आज बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और हरियाणा के वल्लभगढ़ में गोली मारकर हुई निकिता की हत्या के विरोध में जमकर नारेबाजी की और दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग भी की है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक लव जिहाद का पुतला भी दहन किया है। उन्होंने मांग की है कि लव जिहाद के खिलाफ जल्द ही कानून बनना चाहिए और अगर कानून नही बनता तो बजरंग दल पूरे देश मे सड़को पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।