हर्ष सैनी
हरिद्वार। आज राजा हुमन राइट्स प्रोटेक्शन फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद गरीब बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म स्वैटर वितरित किए। ये संस्था पिछले लंबे वक्त से सामाजिक कार्य में सक्रिय है।
राजा हुमन राइट्स प्रोटेक्शन फाउंडेशन कि जिलाध्यक्ष देविका पंचोली ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास भी गर्म कपड़े आदि हो तो आप अपने आसपास रहने वाले गरीब बच्चों का ख्याल रखें। समय समय पर उनकी मदद करते रहें।
हर्षित मिश्रा ने कहा कि आज जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर वितरण किए है। साथ ही बच्चों को कोविड19 के प्रति सावधानी बरतने व नियमों का पालन करने के लिए टीम के सभी सदस्यों ने बच्चों व उनके परिवार को बचाव के लिए जानकारी दी।
मौके पर सदस्य रवि अरोड़ा, रितिक, अनन्या आदि उपस्थित रहें।
आपको बता दे आज टीम के सदस्य नीतीश कुमार ने अपने जन्मदिन की खुशियां भी मासूम बच्चो के साथ केक रस्म के साथ मनाई।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।