मनोज सैनी
हरिद्वार। बिजली की आंख मिचौली से शहर की आम जनता परेशान है। इस उमसभरी गर्मी में जहां बिजली की खपत बढ़ गई है, वहीं बिजली की बढ़ती खपत के कारण ट्रांसफार्मर भी जवाब देने लगे हैं। जिस कारण फाल्ट पर फाल्ट हो रहे हैं और बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं कर पा रहा है।
सोमवार को भी ज्वालापुर के अनेक इलाकों में फाल्ट आने के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है जिससे ज्वालापुर के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। आज मंगलवार को भी ज्वालापुर क्षेत्र के अनेक इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी है। विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से उमस भरी गर्मी में हाल बेहाल हो गया है और छोटे-छोटे उद्योग धंधों वालों का भी काम प्रभावित हो रहा है।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि उमस भरी गर्मी में ज्यादातर लोग एसी का उपयोग कर रहे है जिस कारण ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड पड़ रहा है और जिससे लगातार फाल्ट हो रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुकुल वाले विद्युत स्टेशन पर कर्मचारी काम पर लगे हैं और जल्द ही उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली सप्लाई हो जायेगी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि जितना हो सके एसी का प्रयोग कम से कम करें जिससे ट्रांसफॉर्मर पर लोड कम होने से उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली मिल सके।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।