मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तरी क्षेत्र में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन को अभिभावकों द्वारा फीस माफी के लिए ज्ञापन दिया गया और अवगत कराया गया कि स्कूल द्वारा इसके लिए अभिभावक एवं बच्चों पर जो दबाव बनाया जा रहा है वह गलत है। यदि स्कूल प्रशासन अभिभावकों पर दबाव बनाना बंद नहीं करता है तो उत्तरी क्षेत्र की समस्त जनता को लेकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबन्धन जबरदस्ती फीस जमा कराने का दबाव डाल रहा है जबकि लॉक डाउन के कारण अधिकतर लोगों का व्यापार चौपट होने के साथ साथ रोजगार भी छिन गया था। ऐसे में सबके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इसलिये वे बच्चों की स्कूल की फीस जमा करने में असमर्थ है।

More Stories
भोली-भाली जनता की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर धन कमा रहे 5 ढोंगी दबोचे।
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।