हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड युवा आर्मी एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर पहुंचकर राकेश टिकैत को गंगा जल व रामनाम की भी शाल भेंट की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसान आन्दोलन को अपना समर्थन भी दिया। राकेश टिकैत न उत्तराखंड युवा आर्मी का गंगा जल व शाल देने पर आभार जताया। साथ ही उत्तराखंडवासियों को किसानों का समर्थन करने के लिए कहा। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार को तत्काल केंद्रीय कृषि क़ानून को वापस लेना चाहिए। संगठन के कार्यकर्ता नितिन सिंह ने कहा कि हमारे देश का किसान दो महीने से ज्यादा समय से गाजीपुर बॉर्डर पर अपना परिवार छोड़कर बैठा है लेकिन केंद्र सरकार आंखे बंद कर के बैठी है। हमारे देश में किसानो को अन्नदाता के रूप में पूजा जाता है लेकिन सरकार किसानो के साथ देश की जनता को रुलाने का काम कर रही है। देश की जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी। संजय कुमार ने कहा खेत मे किसान और बॉर्डर पर जवान है। इसलिए हमारा भारत मजबूत और उचाईयो की और है लेकिन सरकार किसानो की मांगे न मानकर किसानो के साथ अन्याय कर रही है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
20 रुपए की रिश्वत के साथ विजिलेंस ने तहसील में पीआरडी कर्मचारी को दबोचा।