
मनोज सैनी
हरिद्वार। लोक निर्माण विभाग द्वारा निगम क्षेत्र में बनाई जा रही सड़कें जो मानकों के विपरीत तो है ही और उन निर्मित सड़कों में नालियों का ढाल ना होने के कारण, बनी नालियों को छुटभैय्ये भाजपा नेताओं के दबाव में बन्द करने के कारण लोक निर्माण विभाग के भ्रष्टाचारी अधिकारियों का पीड़ित परिवारों को साथ लेकर घेराव करते हुए धरना दिया। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलागम हो गए हैं। उन्हें अपनी कार्यशैली जनता के हितों को देखते हुए बदलनी होगी। अब हर विधायक के संरक्षण में चल रहा भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो जनता उनका मुहँ काला करने से भी पीछे नहीं हटेगी। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बन्द नालियों को जनहित में 2 दिन के अंदर खोलने का अल्टीमेटम दिया है।यदि लोनिवि के अधिकारियों ने बन्द नालियों को 2 दिन के अंदर नहीं खोला तो जिलाधिकारी हरिद्वार के आवास का घेराव किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी लोनिवि के अधिकारियों की होगी। लोनिवि कार्यालय पर धरना देने वालों व प्रदर्शन करने वालों में पार्षद राजीव भार्गव, जफर अब्बासी, हाजी साबुद्दीन, कैलाश भट्ट, शदीक गाडा, रियाज अंसारी, तहसीन अंसारी, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, कामरेड बीके सिंह, राजेंद्र गुप्ता, पार्वती नेगी, नितू बिष्ट, नीलम शर्मा, सरोज गुप्ता, सुदेश देवी, त्रिपाल शर्मा, उर्मिला, नवेज अंसारी, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, विवेक भूषण, सुरेन्द्र सैनी, महेंद्र अरोड़ा, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बड़थ्वाल, नकुल माहेश्वरी, कुशलपाल, विकी कोरी, विजय ठाकुर, अरविंद चोहान, अंकित चौधरी, राजकुमार, ठाकुर सतेन्द्र वशिष्ठ, संदीप कुमार आदि शामिल थे।
More Stories
हरिद्वार नगर निगम का बड़ा फैसला: दिवाली पर सफाईकर्मी-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद, अवकाश रद्द, लापरवाही पर दो को कारण बताओ नोटिस।
शिवडेल स्कूल, हरिद्वार में दीपावली उत्सव की रंगारंग धूम, बच्चों ने दिखाई आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधि में अपनी प्रतिभा।
जनपद में शासकीय कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने किया एक तहसील कर्मचारी सस्पेंड।