ब्यूरो
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के थाना श्यामपुर क्षेत्र में स्थित गांव लालढांग में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर व गांव में शादी की खुशियां मनाई जानी थी, अब उस घर व गांव में खुशियों का नहीं मातम का माहौल है। कल लालढांग के रहने वाले संदीप की बारात कांडा गांव के लिए निकली थी, देर शाम बारातियों की बस खाई में गिर गई है जिसमें 32 बारातियों की मौत हो गई है, और कई बाराती घायल हो गए हैं, जिन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घायलों में भी कई की हालात नाजुक बताई जा रही है। जैसे ही इस दिल दहला देने वाली घटना की सूचना संदीप के परिजनों को मिली तो संदीप के घर ही नहीं पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और आज जिस घर में दावत की तैयारी चल रही थी और घर में ऐसा मातम पसरा की खुशियों के जो काम चल रहे थे सभी रोक दिए गए और और आस पास की लोग संदीप के घर सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है की सबसे ज्यादा परेशानी इस बात से हो रही है कि बारात में गए लोगों के फोन नहीं लग रहे हैं और अभी तक यह भी जानकारी परिजनों को नहीं मिल पा रही है कि बस दुर्घटना में कौन कौन लोग बचे हैं और कौन- कौन हादसे का शिकार हो गए हैं।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग