Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय परिसर में परिवार का धरना प्रदर्शन, की नारेबाजी, देंखे वीडियो

मनोज सैनी
देहरादून। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी को कांग्रेस में शामिल किए जाने का विरोध करते हुए उनकी पत्नी और बच्चों ने मंगलवार को देहरादून स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान साहब सिंह सैनी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि एक तरफ तो कांग्रेस बेटियों को संरक्षित करने तथा 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की बात कर रही है वहीं महिला विरोधी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया जा रहा है।

अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो अब दिल्ली स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यालयों पर भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अपने आप को साहब सिंह सैनी की धर्मपत्नी बताते हुए श्रीमती सुमित्रा सैनी ने आरोप लगाया कि उनके पति उन्हें और 3 बच्चों को 25 साल पहले छोड़ कर चले गए थे। बिना तलाक दिए उन्होंने दूसरी महिला से शादी कर ली और उनके बच्चों को गुजारा भत्ता भी नहीं दिया और भूखों मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया। एक तरफ तो साहब सिंह सैनी मंत्री बनकर ऐश कर रहे हैं और दूसरी तरफ उनके बच्चे भूखे मरने को मजबूर हैं। मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पाल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक तरफ तो बेटियों को सशक्त बनाने का दावा कर रही हैं लेकिन उनकी पार्टी के नेता महिला विरोधी लोगों को पार्टी में शामिल कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। बेटे प्रदीप सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अगर इस तरह का आचरण करेगी तो वे चुनाव में घर घर जाकर कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो दिल्ली में भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से आग्रह किया कि वह उनके परिवार को इंसाफ दिलाएं। धरना देने वालों में सुमित्रा सैनी की पुत्र वधू पोते पोतिया और पड़ोस की अन्य महिलाएं भी शामिल थी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के परिसर में धरना प्रदर्शन और नारेबाजी से अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद नेताओं ने परिवार वालों से मिलकर उनके विरोध प्रदर्शन का कारण जाना, हालांकि कोई ठोस आश्वासन तो नहीं मिला लेकिन सभी नेताओं का ऐसा मानना था कि परिवार को इंसाफ जरूर मिलना चाहिए इसमें चाहे कांग्रेस के नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़े। धरना प्रदर्शन दिनभर जारी रहा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!