ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक रेस्टोरेंट में आज सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुँच गई और आग पर काबू पा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे सिडकुल क्षेत्र में स्थित पेंटागन मॉल के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। मॉल में लगी आग को देख राहगीरों द्वारा अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची अग्निशमन की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से आग पर काबु पाया गया।
हरिद्वार के मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। किन कारणों से आग लगी इसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है।


More Stories
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह