मनोज सैनी
बहादराबाद। थाना बहादराबाद क्षेत्र के अन्तर्गत बहादराबाद पुलिस द्वारा जिला अधिकारी हरिद्वार के आदेशानुसार कोविड-19 की रोकथाम हेतु वर्तमान में कावंड मेला प्रतिबन्ध कोविड-19 कर्फ्यू के मध्य नजर देखरेख, चैकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान बीती रात बहादराबाद पुलिस द्वारा खाती ढाबा पर हरिद्वार की तरफ से आते हुए 4 लोगों को रोककर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया वह बस से हरिद्वार आए थे तथा हरिद्वार से गंगा जल भर कर वापस जा रहे थे। जिस पर पुलिस ने उनको कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देश से अवगत कराया तथा नजदीकी शिवालय में ले जाकर जल अभिषेक करवाया गया।
पुलिस ने चारों व्यक्तियों चमकौर सिंह पुत्र हरिराम, बब्बू सिंह पुत्र काली सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र रामा संग, गुरपाल सिंह पुत्र ठंडू राम निवासी गण ग्राम दूधिया थाना मोनिका जिला संगरूर पंजाब के विरुद्ध मुकदमा अन्तर्गत धारा 188 भादवि व 51(ख) आपदा प्रबन्धन अधी0 पंजीकृत कर लिया है।

More Stories
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी