मनोज सैनी
रुड़की। 28 जुलाई को श्रीमती सुमन पत्नी पदम सिंह निवासी खानपुर हरिद्वार ने कोतवाली रुड़की पर सूचना दी कि उनकी पुत्री कुमारी सोनम (परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष अपनी बुआ के घर मोहनपुरा से बिना बताए कहीं चली गई है। जो अभी तक वापस नहीं आई है। इस संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 491/21 धारा 365 आईपीसी पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक करुणा रोंकली के सुपुर्द की गई तथा उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाने से गुमशुदा/अपहर्ता की तलाश हेतु टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा/अपहृता की तलाश की जा रही थी की 31 जुलाई को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सोनम (परिवर्तित नाम) को उसके गांव के रहने वाले एक लड़के ईशम पुत्र राधेराम निवासी ग्राम खानपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मुखबिर की सूचना पर अपहृता को अभियुक्त ईशम सिंह पुत्र राधे राम निवासी खानपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में धारा 363, 366, 376(2) आईपीसी व 5/6पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा