ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिद्वार विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी का दावा है कि प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड लहर अर्थात आंधी चल रही है। जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने को आतुर है। भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है जिसने जनता को पूरी तरह निराश किया है।
0
अपने लोग न्यूज़.कॉम के साथ विशेष बातचीत में सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून में संपन्न हुई कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक साबित हुई। प्रदेशभर से लाखों की तादाद में कार्यकर्ता और जनता रैली में पहुंचे। इस रैली की प्रचंड सफलता ने साबित कर दिया कि जनता भाजपा सरकार से आजिज आ चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक दो-दो बार मंत्री रहे लेकिन उन्होंने शहर के लिए कुछ नहीं किया। आज हरिद्वार की गरिमा तार-तार है। गली गली में नशे का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे शराब और स्मैक की चपेट में है लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि कुछ भी करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो हरिद्वार को पूरी तरह नशा मुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है जो लोग कांग्रेस में गुटबाजी की अफवाह फैला रहे हैं दरअसल में कांग्रेस से घबराए हुए हैं। शहर में एक बाहरी दावेदार को प्रोजेक्ट के जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और सभी को टिकट के लिए दावेदारी करने का पूरा अधिकार है। टिकट जिसे भी मिलेगा तब उसे जिताने के लिए प्रयास करेंगे। पालिका अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन पर कभी भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। उन्होंने नगरपालिका के माध्यम से शहर की जनता की सच्ची सेवा की। करीब 600 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। उन्होंने दावा किया कि शहर की जनता अगर उन्हें मौका देती है तो वह प्रभावी और सच्चा जनसेवक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के विधायक मदन कौशिक हर बार फर्जी वोटों के आधार पर चुनाव जीते हैं। इस बार भी उन्होंने बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनवाएं हुए हैं लेकिन कांग्रेस के जागरूक कार्यकर्ता इस बार उनका यह प्रोपेगेंडा चलने नहीं देंगे सभी फर्जी वोटों की पहचान की जा रही है उन्हें कटवाया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।