इंतजार रजा
बहादराबाद। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पांडेय के निर्देशों के बावजूद शांतरशाह चौकी क्षेत्रान्तर्गत बढेढी राजपुताना गाँव की रतमऊ नदी में दिन रात अवैध खनन जारी है।
बेखौफ खनन माफिया रतमऊ नदी का सीना चीरकर अवैध खनन को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। अवैध खनन में स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियां दिन रात खनन में जुटी हैं।

इतना ही नहीं रात के अंधेरे में अवैध खनन करने वाले ट्रेक्टरों ट्रालियोंकी संख्या में इजाफा हो जाता है और अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां बेखौफ सड़कों पर खुलेआम दौड़ रही हैं।

More Stories
नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।