विवेक शर्मा
हरिद्वार। पंचपुरी हरिद्वार की प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी मंदिर कनखल मे आज यजुर्वेदीय उपाकर्म अनुष्ठान, डा.पं.आनंद बल्लभ जोशी के आचार्यत्व मे भव्य सादगीपूर्ण श्रद्धाभावना पूर्णरूपेण सम्पन्न हुआ। भागीरथी पश्चिम तट पर ब्राह्मण बटुको के साथ हेमाद्रि संकल्प पश्चात, मंदिर प्रांगण मे अरूंधती सहित सप्त ऋषियों का अर्चन पूजन तर्पण अर्पण सहित यज्ञोपवीत प्रतिष्ठा एवं रक्षासूत्रों का अनुसंधान किया गया।

डा.पं.आनंद जोशी ने पोरोहित्य कर्मरत विप्रों का आह्वान करते हुए कहा कि पोरोहित्य वर्ग को श्रावणी पर्व पर कर्तव्य भावना के साथ श्रावणी उपाकर्म अवश्य अवश्य कर, ऋषियों के प्रति श्रद्धा भावना के साथसाथ आगामी जनजन हेतु उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। इस दिशा मे कुशावर्त्तादि स्थलों पर श्रीगंगा सभा द्वारा आयोजित उपाकर्म अनुष्ठान हेतु साधूवाद साभिनंदनम् अभिव्यक्त किया गया। उपाकर्म पर्व पर पं.गजाधर शास्त्री, पं.विपिन भट्ट, पं.दीपक भट्ट, पं.खीमेश भट्ट,पं.आनंद अधिकारी सहित गृहस्थ वर्ग ने प्रतिभागिता की।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग