देहरादून ब्यूरो
देहरादून। आज 11 उत्तराखंड बालिका वाहिनी डी.बी.एस.(पी.जी.) कॉलेज की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित फिट इंडिया साइक्लोथोन 2021 में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करके ग्रीन इंडिया अभियान तथा वाहनों द्वारा उत्पन्न प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया। ए. एन.ओ. मैडम के प्रोत्साहन के द्वारा बालिकाओं ने इस साइक्लोथोन में प्रतिभाग किया जिसमे बालिकाओं ने माल देवता रोड से सहस्त्र धारा रोड तक साइक्लिंग की।
कोरोना काल के चलते बालिकाओं ने यह क्रियाकलाप सामाजिक दूरी बनाते हुए पूर्ण किया। यह क्रियाकलाप कैप्टन डॉ. महिमा श्रीवास्तव की देख रेख में पूर्ण किया गया।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।