मनोज सैनी
हरिद्वार। स्टेट यूनियन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के द्विवार्षिक प्रांतीय सम्मेलन में संगठन का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें शंकरदत्त शर्मा को प्रांतीय अध्यक्ष गणेश खुगशाल गणी को महामंत्री और लखपत सिंह राणा को कोषाध्यक्ष क्रांति भट्ट, मोहम्मद गुलबहार गौरी, सुनील थपलियाल को उपाध्यक्ष, सुलोचना पयाल को महिला उपाध्यक्ष सचिव पद पर लक्ष्मण सिंह नेगी, नवीन देउपा, विनोद रावत, गगन शर्मा, शंकरदत्त घिल्डियाल, महिला सचिव लक्ष्मी बिष्ट, प्रवक्ता राविन सिंह चौहान कार्यालय सचिव शेखर पंत निर्वाचित घोषित किये गये।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मनोज सैनी को सचिव बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
यूनियन के प्रांतीय सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक मनोज सैनी की अध्यक्षता में आयोजित द्विवार्षिक निर्वाचन की कार्रवाई संपादित की गई। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के हरिद्वार जिलाध्यक्ष अखिलेश पोखरियाल ने किया।
निर्वाचन से पूर्व यूनियन के कोषाध्यक्ष लखपत राणा ने यूनियन का बीते दो वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
यूनियन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह कल 31 जनवरी को हरिद्वार में होगा समारोह के मुख्य अतिथि पातंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश के कबीना मंत्री मदन कौशिक और हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती अनिता शर्मा होंगी।

More Stories
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक लगभग 15 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए।
खाकी पर दाग: 2 दरिगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी।