मनोज सैनी
देहरादून। भाजपा ने जिला पंचायत, हरिद्वार के अध्यक्ष पद के लिए मानकपुर आदमपुर से चुनाव जीते राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। इस आशय का पत्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की और से जारी किया गया है।

पाठकों को बताते चलें कि मानकपुर आदमपुर सीट से किरण चौधरी ने कड़े मुकाबले में बसपा प्रत्याशी नवनीत सिंह को हराया था और भाजपा हरिद्वार के जिला पंचायत चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पंचायत चुनाव में भाजपा ने जनपद में 44 में से 14 सीट जीती थी उसके बाद अनेकों पंचायत सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा जिसके चलते भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों की संख्या लगभग 35 हो गई है।

More Stories
कांग्रेस ने की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प।
दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कैद, नाबालिग से दुष्कर्म का था आरोप।
महिला सुरक्षा की बात करने वाली धामी सरकार में सुरक्षित नहीं है बेटी। चंपावत में नाबालिग से गैंगरेप, जघन्य घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी रोष।