
मनोज सैनी
ऋषिकेश। चीला नहर से अंकिता भंडारी का शव बरामद कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद सोशल साइट्स पर इसकी सूचना दी है। कहा है कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं।
इससे पूर्व अंकिता भंडारी हत्याकांड में देर रात वनतरा रिसोर्ट में पहुंचा बुलडोजर और रिसोर्ट को ध्वस्त किया गया है।
दिन भर सोशल मीडिया और अन्य मीडिया के माध्यम से लोगों की मांग थी कि रिसोर्ट को बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त किया जाए। पहले दिन में लोगों ने रिसोर्ट में तोड़फोड़ कर अपना गुस्सा जाहिर किया था। आरोपियों की पुलिस कस्टडी में ही पिटाई भी कर दी थी। देर रात यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट भी पहुंची रिसोर्ट में और रिसोर्ट के बाएं हिस्से को तोड़ा गया।
More Stories
दीपावली से पूर्व पुलिस ने फर्जी मावा गिरोह का किया भंडाफोड़, पकड़ा 10 क्विंटल नकली मावा।
नगर आयुक्त ने दिए दीपावली से पूर्व सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश। बाजारों में रात्रि में चलेंगे कचरा कलेक्शन वाहन।
बैरागी कैंप पार्किंग ठेका विवाद: अवैध पार्किंग से होने वाली अवैध कमाई को लेकर भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों की नूरा कुश्ती का खेल।