शिवाली
कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लडकी से रेप का मामला प्रकाश में आया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की पड़ोस में जन्म दिन की पार्टी में गयी थी, वहां से एक युवक नाबालिग को बहला फुसला कर जंगल मे ले गया और उसके साथ जान से मारने की धमकी देकर जबरन बलात्कार किया। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी तब हुई जब लड़की देर रात तक घर नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजनों द्वारा नाबालिग की खोजबीन शुरू हुई। खोजबीन के दौरान युवक नाबालिग को लेकर वापस लौट रहा था। नाबालिग ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो मे मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पडोस मे रहने वाला युवक विगत चार माह से कोटद्वार में रह रहा है। युवक बकरी बाड़ा में काम करता है और पार्ट टाइम चिकन की दुकान में भी काम करता था। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लड़की नाबालिग और नेपाली मूल की है। आरोपी युवक बढ़ापुर का रहने वाला है। नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि युवक बर्थ-डे पार्टी से उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ रेप किया।

More Stories
बद्री-केदार समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के एंट्री बंद। सारा अली खान को केदार दर्शन के लिए देना होगा शपथ पत्र।
अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ का जुर्माना ठोंका। स्टोन क्रशर संचालकों में मचा हड़कंप।
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत