मनोज सैनी
हरिद्वार। विगत दिनों बसपा कार्यालय पर बसपा प्रदेश प्रभारी के सामने चके लात घूसों व कुर्सियां फेंकने को लेकर बसपा हाइकमान ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए पार्टी के 3 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश प्रभारी के सामने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में चले लात घुसें और एक दूसरे पर मारी गयी कुर्सियों को बसपा ने गम्भीरता से लेते हुए बसपा के जिलाध्यक्ष सोमपाल बावरा को निर्देशित करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन हीनता के चलते तीन पदाधिकरियों भागमल, मोनू राणा व पंकज सैनी को बसपा से निष्कासित कर दिया है।

More Stories
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।
छेड़छाड़ व चोर पहुंचाने वाले दो अभियुक को 3-3 वर्ष की कैद।
प्रेस क्लब, हरिद्वार वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष पद पर 2 व महासचिव पर 3 ने लिया नामांकन।