मनोज सैनी
हरिद्वार। 20 दिसम्बर को ऋषिकुल हरिद्वार को रहने वाली बिटिया की रेप के बाद निर्मम हत्या पर पूरा शहर भारी आक्रोश में है। कोई भी पार्टी हो, संगठन हो सभी बिटिया के साथ हुई दरिंदगी करने वालों की फांसी की मांग कर रहा है। हरिद्वार को शर्मसार करने वाली बिटिया के साथ हुई घटना को लेकर आज पार्षद अमन गर्ग और राजीव भार्गव के संयोजन में बिटिया को श्रद्धांजलि देने के लिये एक कैंडल मार्च शिवमूर्ति से कोतवाली हरिद्वार के सामने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क तक निकाला गया जिसमें बिटिया को दो मिनट का मौन रखकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार,पार्षद राजीव भार्गव, अमन गर्ग, सतपाल ब्रह्मचारी, संजय पालीवाल, मेयर अनीता शर्मा, अशोक शर्मा, अरविंद शर्मा, हिमांशु गुप्ता, राशि भार्गव, परी , आरव, मेघा, सुनीता, हिमांशु गुप्ता, रवि मनोचा,दीपक शर्मा, सुरेश पाल, पवन अग्रवाल, गौरव कालरा, कमल अग्रवाल, महेश, रवि बहादुर, अनिल भास्कर, आकाश भाटी, हिमांशु बहुगुणा, शिवम गिरि, सुनील कुमार, गर्वित सूरी, अमन शर्मा, अमन चौहान, शिखा, शिवम चौहान, नयन शर्मा, विनय मिश्रा, गौरव खंडूजा, विक्की कोरी, रिषभ शर्मा, नवीन भाटिया, भारत भाटिया, जय बाली, इसरार अहमद, मेहरबान, जफ्फर, सद्दीक गाड़ा, अनुज सिंह, कैलाश भट्ट, महावीर वशिष्ठ, नवरत्न वर्मा आदि उपस्थित थे।

More Stories
गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेसियों ने किया मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका मोदी सरकार का पुतला।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस: कोतवाली प्रभारी ज्वालापुर, कुंदन सिंह राणा ने किया महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान।
महंगाई मैन मोदी ने आम आदमी को दिया बड़ा झटका, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में की बेतहाशा वृद्धि।