सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ऋषि कुल क्षेत्र में 5 दिन पूर्व हुए मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर जनता का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के लोग अपने अपने माध्यम से पुलिस प्रशासन के विरुद्ध अपने गुस्से का इजहार करते हुए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर आक्रोशित है। आज इसी बात को लेकर चौक बाजार व्यापार संघ से जुड़े व्यापारियों ने झंडा चौक बाजार ज्वालापुर में सामूहिक रूप से एकत्र होकर मासूम बिटिया की आत्मा की शांति हेतु चौक बाजार में कैंडल जलाकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर हुई शोकसभा को संबोधित करते हुए चौक बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीश श्रोत्रिय ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सीधे फांसी दिए जाने की मांग की। साथ ही ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना से धर्म नगरी हरिद्वार शर्मसार हुई है वही पीड़िता को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक व्यापारी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। वरिष्ठ व्यापारी नेता अरविंद मंगल और अनूप गर्ग ने भी इस दुष्कर्म घटना की कड़ी निंदा करते हुए मासूम से दरिंदगी करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की पुरजोर मांग की है। इस मौके हुई शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में चौक बाजार व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप गर्ग, अतुल गुप्ता अनुराग गुप्ता, महामंत्री राजीव टुम्बडिया, उप मंत्री वंशज वर्मा, बंटी श्रवण अरोड़ा, शैलेश गर्ग, अभिनंदन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संदीप सैनी, विशाल माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र वर्मा आदि व्यापारी लोग उपस्थित रहे

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।