बहादराबाद ब्यूरो
बहादराबाद। बहादराबाद विकास खण्ड के नजदीक ग्राम रोहालकी किशनपुर में मौजूदा पंचवर्षीय योजना में गाँव का चुहमुखी विकास इतना हुआ कि एक बारिश ने ही ग्राम पंचायत में जारी विकास कार्यों की पोल खोल दी। आज सुबह तड़के हुई हल्की सी बारिश ने गांव में हालात बद से बदतर कर दिए। पिछले 6 महीने से गड्ढों में जीवन जी रहे लोगो के सामने बारिश होते ही चलना दुर्भर हो रहा हैं। आपको बता दे गाँव की विभिन्न गलियों में सड़कों के मध्य पानी की लाइन डालने का काम चल रहा हैं। काम की रफ्तार इतनी धीमी है कि सम्बंधित विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हालात इतने खराब है कि ग्रामीण टूटी सड़को में चलने को मजबूर हैं। अब कुछ दिन पूर्व हाल ही में सड़क निर्माण के नाम पर सारी सड़के खोद दी गयी लेकिन हफ्ता भर बीतने के बाद भी अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया हैं। ऐसे में बारिश के बाद बनी स्थिति से आने जाने में न केवल स्थानीय लोगो को असुविधा हो रही है बल्कि पैर फिसलने पर लोग घायल भी हो रहे हैं।

More Stories
बीएचईएल हरिद्वार के गुणता चक्र ने जीता प्रथम पुरस्कार।
प्रेस क्लब चुनाव से पूर्व उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हुई दो फाड़। प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा ने बनाया अपना अलग गुट।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने अर्धकुंभ को कुंभ घोषित करने अपनी ही सरकार को घेरा। कहा सरकार को धार्मिक परंपराओं और संस्कृति में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं।