नीरज कुमार
हरिद्वार। दीपावली के पावन पर्व पर कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा बैरागी कैंप झुग्गी झोपड़ियां में रह रहे बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया।
इस दौरान सामाजिक संस्था द्वारा बैरागी कैंप क्षेत्र में मिट्टी के दीपक बच्चों को मिठाई व उपहार दिए गए। इस दौरान कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की संचालिका वैशाली शर्मा ने कहा कि जिस तरह सूर्य के प्रकाश की रोशनी से पूरा देश जगमगा उठता है, उसी तरह हमें दीपावली के इस त्यौहार पर दीपक की रौशनी से पूरे देश को रोशन करना है। कोई भी घर ऐसा ना रहे जो की खुशियों के इस त्यौहार से वँचित रहे।
संस्था की सदस्य मनिका खत्री ने कहा की दीपावली हिंदू धर्म की आस्था का सबसे बड़ा त्यौहार है। दीपावली का मतलब अंधकार से प्रकाश की ओर जाना, इसी उद्देश्य से कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से बच्चों के बीच जाकर उन्हें दीपक बांटे गए मिठाई बांटी गई ताकि वह बच्चे भी इस दीपावली के त्योहार पर उतने ही खुश रहे जीतने की और बच्चे खुशियां मनाते हैं।
इस मोके पर वैशाली शर्मा, नीरज सिरोही, शेफाली अरोरा, आशा रानी, आरुष खत्री, मनिका खत्री, अर्जुन सिंह, अनिल कुमार पाल, शालिनी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
SIR के नोटिसों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, मतदाताओं को किया जा रहा परेशान: आलोक शर्मा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चौहान की मंच पर नहीं लगाई कुर्सी, आमंत्रण तक नहीं फिर भी पहुंचे, बे-आबरू होकर बैठे, जिला मोर्चा भी रहा दूर।