मनोज सैनी
हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत तथा अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मिलने जूना अखाड़े पहुंचे। जहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरि गिरी महाराज ने किन्नर अखाड़े के प्रतिनिधि मंडल से उनको मिलवाया। किन्नर अखाड़े की ओर से मेलाधिकारी को भूमि आवंटित किए जाने तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु मांगपत्र दिया गया। मेलाधिकारी श्री रावत ने सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

More Stories
महंगाई मैन मोदी ने आम आदमी को दिया बड़ा झटका, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में की बेतहाशा वृद्धि।
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।