मनोज सैनी
हरिद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला 2021 सुरजीत सिंह पंवार व श्री प्रकाश देवली पुलिस उपाधीक्षक यातायात कुम्भ मेला 2021 द्वारा आगामी कुंभ मेले की यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत दिल्ली से हरिद्वार आने वाले दो मार्गों पहला:- मेरठ>मीरापुर>मवाना>बिजनौर> हरिद्वार तथा दूसरा:- मुज्जफरनगर>जानसठ>मीरापुर>हरिद्वार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कुम्भ मेला पुलिस के इन दोनो अनुभवी अधिकारियों द्वारा उपरोक्त दोनों महत्वपूर्ण मार्गों पर स्तिथ डाइवर्जन पॉइंटों को देखा गया तथा मेले के दौरान उनकी व्यवहारिक उपयोगिता को जांचा समझा गया।

इसके अतिरिक्त इन दोनों मुख्य मार्गो पर दोनो राज्यों के पुलिसबल की क्या-क्या और कहाँ-कहाँ ड्यूटियां रहेंगी, मार्गों की दशा क्या है तथा कुम्भ यात्रा के दौरान मार्ग में क्या-क्या परेशानियां उप्तन्न हो सकती हैं? का भी मूल्यांकन किया गया।
उक्त स्थलीय निरीक्षण के दौरान इन दोनों अधिकारियों के द्वारा श्री राजीव सबरवाल अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन उत्तर प्रदेश पुलिस महोदय से मुलाकात कर उन्हें कुम्भ मेले में की जा रही पुलिस व्यवस्थाओं के सम्बंध में अवगत कराया गया तथा श्री संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 की उनसे टेलीफोनिक वार्ता भी कराई गई। पुलिस महानिरीक्षक से हुई टेलीफोनिक वार्ता में अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा आगामी कुम्भ मेले 2021 हरिद्वार के सम्बंध में उत्तर प्रदेश पुलिस से अपेक्षित सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया तथा शीघ्र ही कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं से सम्बंधित Inter State Coordination meeting आहूत करने हेतु कहा गया।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दी तहरीर, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।