मनोज सैनी
हरिद्वार। जिला बार संघ, हरिद्वार का चुनाव दोपहर बाद निरस्त कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज 27 अप्रैल को जिला बार संघ का 2023-24 वार्षिक चुनाव हेतु मतदान व मतगणना होना तय था। मगर प्रत्याशियों द्वारा मतदान के समय धांधली का आरोप लगाया गया। उनका कहना था कि चुनाव अधिकारियों की आंखों के सामने खुले आम धांधली हो रही थी और उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया जिस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। जिस कारण चुनाव निरस्त कर दिया गया। बार संघ के चुनाव अधिकारियों से जब इस संबंध में फोन पर बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया था। मगर अन्य वकीलों से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया की चुनाव निरस्त हो गया है। वकील साथियों का कहना था कि बार संघ के इतिहास में पहली बार कोई चुनाव निरस्त हुआ है।

More Stories
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी