मनोज सैनी
हरिद्वार। जिला बार संघ, हरिद्वार का चुनाव दोपहर बाद निरस्त कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज जिला बार संघ का 2023-24 वार्षिक चुनाव निश्चित था मगर प्रत्याशियों द्वारा मतदान के समय धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा हो गया जिस कारण चुनाव निरस्त कर दिया गया। बार संघ के चुनाव अधिकारियों से जब इस संबंध में फोन पर बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया था। मगर अन्य वकीलों से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया की चुनाव निरस्त हो गया है।

More Stories
अतिक्रमण हटाओ अभियान: 150 से अधिक हटाया अतिक्रमण, 5 घरेलू सिलेंडर भी किए जब्त।
सूबे में शिक्षकों को मिलेगी अब ऑनलाइन छुट्टी
जन सुनवाई कार्यक्रम: 70 में से 32 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।